उत्तराखंड

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को मिला छह महीने का सेवा विस्तार, प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव को दूसरा सेवा विस्तार

देहरादून: उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को एक बार फिर से सेवा विस्तार मिल गया है।  30 सितंबर को उनका छह महीने का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। सियासी हलकों से लेकर सत्ता गलियारों में रतूड़ी को फिर सेवा विस्तार देने की चर्चाएं पहले से ही थी।  मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज राज्यपाल से भी मुलाकात की। राधा रतूड़ी के सेवा विस्तार के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

यदि राधा रतूड़ी को सेवा विस्तार नहीं मिलता, तो वरीयता पर अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन राज्य के नए मुख्य सचिव हो सकते थे।

बता दें कि मुख्य सचिव राधा रतूड़ी 1988 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। इसके साथ ही वो उत्तराखंड की पहली महिला मुख्य सचिव भी हैं। 1 फरवरी 2024 को उन्होंने मुख्य सचिव का कार्यभार संभाला था। इससे पहले भी वो प्रदेश में कई अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं। सीएस राधा रतूड़ी ने पत्रकारिता से अपना सफर शुरू किया था।

 

 

Related Articles

Back to top button