उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने नवमी पर किया कन्या पूजन

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चैत्र नवरात्रि के नवें दिन और राम नवमी के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास पर कन्याओं को भोजन कराकर पूजा अर्चना की है। चैत्र नवरात्रि के नवें दिन एवं राम नवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन किया। उन्होंने जगतजननी माभगवती से लोक कल्याण एवं राज्य की उन्नति के लिए प्रार्थना की।

प्रदेशभर में आज नवमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोगों ने नवमी पर अपने-अपने घरों में कन्या पूजन कर नवरात्रि के ब्रतों का पारायण किया। वहीं, मंदिरों में सुबह से भक्तों का तांता लगा रहा। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी अपने आवास में पत्नी के साथ कन्या पूजन किया।भोजन कराने के बाद उन्होंने कन्याओं के साथ थोड़ा समय भी व्यतीत किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्नी गीता धामी और बच्चों के साथ नवमी के पावन अवसर पर भगवती मां की उपासना करते हुए हवन किया। मुख्यमंत्री धामी ने पत्नी गीता और बच्चों के साथ विधि-विधान से कन्या-पूजन किया और विश्व कल्याण एवं शांति के लिए ‘सर्वे भवंतु सुखिनः’ की भावना से नौ दुर्गा की प्रतीक नौ कन्याओं के पैर धोए। धामी ने कन्याओं का पूजन करने के साथ ही उन्हें प्रसाद भी खिलाया।

Related Articles

Back to top button