उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने सावन के पहले सोमवार पर सपरिवार की महादेव की पूजा अर्चना

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान शिव की उपासना को समर्पित पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर शासकीय आवास परिसर में स्थित देवालय में सम्पूर्ण विधि-विधान के साथ देवाधिदेव महादेव का पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी गीता धामी भी मौजूद थी।

उन्होंने प्रभु शंकर से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं राज्य की उन्नति के लिए प्रार्थना की।

 

 

Related Articles

Back to top button