उत्तराखंड

खराब मौसम के चलते मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के हेलिकॉप्टर की मुंस्यारी में इमरजेंसी लैंडिंग

CEC Helicopter Emergency Landing : केंद्रीय मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार का हेलीकॉप्टर खराब मौसम के कारण मुनस्यारी के रालम में इमरजेंसी लैंडिंग करा गया। बताया जा रहा है कि अचानक खराब मौसम के कारण उनके हेलिकॉप्टर को मुनस्यारी के रालम में उतारना पड़ा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार का हेलिकॉप्टर मिलम की तरफ जा रहा था। हेलिक़ॉप्टर में राजीव कुमार के साथ राज्य के उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे भी मौजूद थे।

घटना दोपहर करीब  1 बजे  हुई।  घटना के बाद मुनस्यारी के  डीएम ने मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार से बात की और उनकी कुशलता के बारे में जाना ।  मुख्य चुनाव आयुक्त और उनके साथ हेलिकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित और स्वस्थ  हैं।

Related Articles

Back to top button