उत्तराखंडताजा खबरें

सीडीएस अनिल चौहान ने देवलगढ़ के राजराजेश्वरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

  • CDS बनने के बाद पहली बार पहुंचे पैतृक गांव गवाणा

श्रीनगर गढ़वाल: देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान शुक्रवार सुबह श्रीनगर गढ़वाल पहुंचे। वे गढ़वाल विश्वविद्यालय (एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय) के चौरास परिसर स्थित हेलीपैड पर उतरे, जहां स्थानीय प्रशासन और सेना के अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

चौरास से सीडीएस अनिल चौहान अपने पैतृक गांव गवाणा (खिरसू ब्लॉक, पौड़ी गढ़वाल) के लिए रवाना हुए। रास्ते में उन्होंने देवलगढ़ स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ राजराजेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर में उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, लोक कल्याण तथा देश की सुरक्षा के लिए विशेष प्रार्थना की।

सीडीएस के आगमन को लेकर स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखा गया। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया और गर्व व्यक्त किया। इस दौरान उनकी पत्नी अनुपमा चौहान भी उनके साथ मौजूद रहीं।

यह दौरा इसलिए भी खास है क्योंकि जनरल अनिल चौहान के सीडीएस बनने के बाद यह उनके पैतृक क्षेत्र का पहला दौरा है। गवाणा पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

Related Articles

Back to top button