उत्तराखंड

चारधाम यात्रा कर वापस लौट रहे यात्रियों से भरी बस पलटी, 6 लोग घायल, बड़ा हादसा टला

तेलंगाना के यात्रियों की बस हादसे का शिकार

देवप्रयाग: मंगलवार की सुबह बदरीनाथ धाम से दर्शन करके लौट रहे तेलंगाना के श्रद्धालुओं की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा कौड़ियाला के समीप हुआ जब बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में बस में सवार 28 यात्रियों में से 6 लोग घायल हो गए हैं।

तेलंगना के यात्रियों से भरी बस बदरीनाथ धाम के दर्शन कर ऋषिकेश लौट रही थी। तभी अचानक कौड़ियाला के समीप ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई । बस के पलटते ही अंदर यात्रियों की चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना पाकर एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। फोर्स की मदद से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। छह घायलों को इलाज के लिए ऋषिकेश भेजा गया। अन्य सभी यात्री सुरक्षित है।

गनीमत ये रही की बस नदी में नहीं समाई। वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। घायलों की पहचान नरुला बालराज ( 69), जयप्रदा (71), श्रीलता (50), गणेश (51), संध्यारानी (52) और बोरंगतीराजू (49) के रूप में हुई है।

एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर कविंद्र सजवाण ने बताया कि चालक यदि बस को पहाड़ से टकराकर सड़क पर नहीं पलटाता तो बस खाई में गिर जाती और बड़ा हादसा हो जाता।

 

 

Related Articles

Back to top button