उत्तराखंड

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से भाई बहन की मौत

देहरादून: खटीमा के सैजना गांव में आकाशीय बिजली गिरने से अपने खेत में धान की रोपाई लगा रहे भाई बहन की मौत हो गई। सैजना निवासी सुमित राणा (19) और उसकी बहन सुहावनी राणा (24) सुबह करीब 10:00 बजे अपने खेत में धान की रोपाई लगा रहे थे।

साथ में उनकी माता संक्रांति देवी और बड़ा भाई गोविंद सिंह भी रोपाई लगा रहे थे। तभी अचानक बिजली गिरने से सुमित और सुहावनी की मौत हो गई। बिजली गिरने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा उप जिला अस्पताल लाया गया।

 

Related Articles

Back to top button