उत्तराखंडराज्य

नृसिंहाचल पर्वत से गिरे बोल्डर, कई मकान क्षतिग्रस्त, एक व्यक्ति घायल, देखें वीडियो

देवप्रयाग: देवप्रयाग बाजार में पहाड़ दरकने से कई दुकानों और को नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि हादसे के समय कोई वहां मौजूद नहीं था वरना बड़ी जनहानि हो सकती थी। भूस्खलन का भयावह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायर हो रहा है। कई मकानों को भारी नुकसान पहुंचा और एक व्यक्ति घायल हो गया।

भूस्खलन के कारण विपिन चंद्र मिश्रा, भगवती प्रसाद मिश्रा और पनीलाल के मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के समय पनीलाल घर के अंदर मौजूद थे, जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बोल्डरों की चपेट में दो मोटरसाइकिलें और एक पिकअप वाहन भी आ गए, जबकि कई बिजली के खंभे टूटने से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि यह हादसा व्यस्त समय में होता तो जानमाल का नुकसान और भी अधिक हो सकता था।

2010 की घटना की याद ताजा
यह क्षेत्र पहले भी भूस्खलन की चपेट में आ चुका है। वर्ष 2010 में भी इसी जगह पर बड़े बोल्डर गिरने की घटना हुई थी। बार-बार हो रही इस प्रकार की घटनाओं ने नृसिंहगाचल पर्वत के स्थायित्व और आसपास के बस्तियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता खड़ी कर दी है।

प्रशासन द्वारा राहत और पुनर्वास कार्य शुरू कर दिए गए हैं। वहीं, विशेषज्ञों की टीम से पर्वत की भूस्खलन की प्रवृत्ति का अध्ययन कराने की मांग की जा रही है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचाव किया जा सके।

 

Related Articles

Back to top button