उत्तराखंड

शक्ति नहर व अगस्त्यमुनि के पास नदी में डूबे 2 व्यक्तियों के शव बरामद

देहरादून/रुद्रप्रयाग: एसडीआरएफ ने अलग-अलग ज़िलोंमें डूबे दो युवकों के शव बरामद किए। शनिवार को डाक पत्थर की शक्ति नहर व अगस्त्यमुनि के पास नदी में डूबे दो व्यक्तियों के शव बरामद किए। डाकपत्थर क्षेत्र शक्ति नहर में डूबे 02 व्यक्ति, एसडीआरएफ ने सर्चिंग अभियान चलाकर ढूंढा एक का शव।बीते 19 जून को ढकरानी के पास दो व्यक्ति शक्तिनहर में डूब गए थे। अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में SDRF टीम ने शनिवार को एक व्यक्ति के शव को शक्तिनहर से बरामद कर लिया। दूसरे व्यक्ति की खोजबीन की जा रही हैं।

मृतक का नाम -शिव कुमार उम्र 32 वर्ष पुत्र बालक राम,निवासी ढकरानी, हरिपुर विकासनगर अगस्त्यमुनि के पास नदी में डूबे युवक का शव मिलारुद्रप्रयाग- डिग्री कॉलेज, अगस्त्यमुनि के पास नदी में डूबे युवक का शव SDRF ने बरामद किया।बीते 21 जून को डिग्री कॉलेज के पास एक किशोर नदी में डूब गया था। SI धर्मेंद्र पंवार की टीम ने किशोर के शव को नदी से ढूंढ निकाला।

मृतक का विवरण– वीरेंद्र उम्र 17 वर्ष, निवासी कोटबांगर, रुद्रप्रयाग।

 

Related Articles

Back to top button