उत्तराखंडताजा खबरें

बोर्ड परीक्षा में फर्जीवाड़ा: 7 आरोपी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

हरिद्वार: उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में मूल परीक्षार्थियों के स्थान पर परीक्षा देने के मामले में रानीपुर कोतवाली पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 4 युवतियां शामिल हैं। मंगलवार को राजकीय इण्टर कालेज सलेमपुर महदूद में हाईस्कूल की हिन्दी परीक्षा में आठ छात्र-छात्राएं दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पकड़े गए थे। एक आरोपी मौके से फरार हो गया था। आरोपी मूल परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र पर अपनी फोटो चस्पा कर परीक्षा दे रहे थे।

कक्ष निरीक्षक को संदेह होने पर जब जांच की गयी तो इस फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र द्विवेदी ने रानीपुर कोतवाली में मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गुलफाम पुत्र मौ. युसुफ निवासी चमरिया लालढांग, कृष्ण पाल पुत्र माम चन्द निवासी रावली महदूद, कैफ पुत्र मौ.जावेद निवासी सुल्तानपुर तथा 4 युवतियों को गिरफ्तार कर लिया।

फरार हुए आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर आशुतोष राणा, एसएसआई प्रदीप कुमार, एसआई मंदीप सिंह, कांस्टेबल संजय बलूनी, गंभीर तोमर, दीप गौड़, महिला कांस्टेबल अनीता व सुमन शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button