उत्तराखंड

Kedarnath By-Election: बीजेपी ने केदारनाथ से आशा नौटियाल को मैदान में उतारा

  • केदारनाथ विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को उपचुनाव होंगे
  • उपचुनाव के परिणाम 23 नवंबर को आएंगे

देहरादून: उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने पूर्व विधायक आशा नौटियाल को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। बीजेपी प्रत्याशी पूर्व विधायक आशा नौटियाल साल 2002 और 2007 में लगातार इस सीट पर चुनाव जीत चुकी है। लेकिन साल 2017 में टिकट नहीं मिलने की वजह से आशा नौटियाल निर्दलीय तौर पर मैदान में उतरी थी। लेकिन चुनाव नहीं जीत पाई थी।

इस उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर है, और 30 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 4 नवंबर निर्धारित की गई है। मतगणना 23 नवंबर को होगी।

निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार, इस चुनाव में 90,540 पात्र मतदाता हैं, जिनमें से 45,775 महिलाएं हैं। कुल 173 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस उपचुनाव को भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

केदारनाथ से वर्ष 2022 के आम चुनाव में भाजपा के टिकट पर विजयी शैला रानी रावत का निधन हो जाने के कारण यहां उपचुनाव चुनाव हो रहा है।

 

Related Articles

Back to top button