उत्तराखंडराज्य

दून नगर निगम में BJP प्रत्याशी सौरभ थपलियाल की रेकॉर्डतोड़ जीत, इस प्रत्याशी की सबसे बड़ी जीत

सभी निकायों के चुनाव परिणाम जारी...

देहरादून: नगर निगम मेयर पद पर भाजपा के उम्मीदवार सौरभ थपलियाल ने एक लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की। सत्तारूढ़ भाजपा ने अधिकतर सीटों पर जीत का परचम लहराया है। 11 नगर निगम में से 10 सीटों पर कमल खिला।

मेयर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने प्रचंड जीत दर्ज की है। रविवार की दोपहर अंतिम चुनाव परिणाम जारी किया गया। सौरभ को 241778 मत मिले। जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार वीरेंद्र पोखरियाल को 136483 मत मिले।जीत के बाद सीएम धामी व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सौरभ को बधाई दी। जीत के बाद सौरभ ने मतदाताओं व भाजपा का आभार जताया। भाजपा ने प्रचंड जीत के बाद जुलूस निकाल व आतिशबाजी कर खुशी मनाई।

11 नगर निगमों में भाजपा के 10 मेयर, एक निर्दलीय

नगर निगम जीते
1.       देहरादून सौरभ थपलियायल, बीजेपी
2.       हरिद्वार किरण जैसल, बीजेपी
3.       अल्मोड़ा अजय वर्मा, बीजेपी
4.       हल्द्वानी गजराज बिष्ट, बीजेपी
5.       पिथौरागढ़ कल्पना देवलाल, बीजेपी
6.       श्रीनगर आरती भंडारी, निर्दल
7.       कोटद्वार शैलेंद्र सिंह रावत, बीजेपी
8.       रुद्रपुर विकास शर्मा, बीजेपी
9.       ऋषिकेश शंभू पासवान, बीजेपी
10.    रुड़की अनिता देवी अग्रवाल, बीजेपी
11.    काशीपुर दीपक बाली, बीजेपी

Related Articles

Back to top button