उत्तराखंड

नैनीताल सीट पर अजय भट्ट ने दर्ज की 3 लाख से ज्यादा वोटों से बम्पर जीत

नैनीताल: भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय सीट पर बम्पर जीत दर्ज करके कांग्रेस को धराशायी कर दिया है। अजय भट्ट ने प्रकाश जोशी को करीब तीन लाख वोटों से हराकर जीत दर्ज की है।

उत्तराखंड की पांचों सीटों पर बीजेपी ने भारी मतों से जीत दर्ज करके हैट्रिक मार दिया है। सभी पांचों सीटों पर बीजेपी कैंडिडेट ने बंपर वोटों से जीत दर्ज कर ली है। नैनीताल लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अजय भट्ट ने जीत हासिल की है। कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। अजय भट्ट ने 3,34,548 वोट से बम्पर जीत दर्ज की है। जीत के बाद अजय भट्ट ने अपनी जीत पर जनता का धन्यवाद किया है।

Related Articles

Back to top button