उत्तराखंडराज्य

दिल्ली-दून हाईवे पर हादसा, बरात की कार अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलटी, दो युवकों की मौत, दो घायल

हरिद्वारहरिद्वार जनपद  के रुड़की में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां बारातियों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मंगलवार दोपहर को मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के भनेड़ा गांव से दो युवक गुलशेर और अरशद अपने अन्य साथियों के साथ कार में सवार होकर बारात में गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पाड़ली गुर्जर गांव जा रहे थे। तभी मंगलौर और सालियर के बीच हाईवे पर उनकी कार बेकाबू होकर पलट गई कार हाईवे पर कई बार पलटी और फिर डिवाइडर से टकराकर रुक गई। हादसे की जानकारी मंगलौर कोतवाली पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चारों को सिविल अस्पताल रुड़की पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने गुलशेर और अरशद को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो अन्य युवकों की गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही शादी की खुशियां मातम में बदल गई। युवकों के परिवार में कोहराम मच गया।

 

Related Articles

Back to top button