उत्तराखंडराज्य

पिथौरागढ़ जिले में सवारियों से भरा वाहन नदी में गिरा, आठ की मौत, दिल दहला देंगी ये तस्वीरें

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ में बड़ा हादसा हुआ है। मुवानी क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में यात्रियों से भरा वाहन नदी में जा गिरा। हादसे में मौके पर ही 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, वाहन मुवानी से बोकटा जा रहा था। भंडारी गांव के पास अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और यह नदी में गिर गया।

जानकारी के मुताबिक, वाहन मुवानी से बोकटा जा रहा था। भंडारी गांव के पास अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और यह नदी में गिर गया।

घटना की जानकारी देते हुए एसएसपी रेखा यादव ने बताया कि वाहन अपने गंतव्य से कुछ ही दूरी पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर मौजूद हैं और रेस्क्यू अभियान जारी है।

 

Related Articles

Back to top button