उत्तराखंड

ओरछा बैन्ड के पास मैक्स के ऊपर गिरा पत्थर, ड्राइवर की मौत

बड़कोट: यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओरछा बैन्ड के पास आज सुबह साढ़े दस बजे अचानक ऊपर से पत्थर आने के कारण एक मैक्स बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मैक्स में चालक समेत तीन लोग सवार थे, जिसमें से चालक पुष्कर सिंह मलुडा (54) पुत्र पंचराम सिंह ग्राम भटकोट, उप तहसील धौन्तरी हाल निवासी जोशीयाड़ा उत्तकाशी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
मैक्स में सवार प्रताप सिंह पुत्र बालम सिंह निवासी डंडाल गांव तहसील बड़कोट को भी हल्की-फुल्की चोटें आई है। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से सीएचसी बड़कोट भेजा गया। मैक्स में सवार एक अन्य व्यक्ति सकुशल है। वह स्वयं ही मौके से चल गया।

Related Articles

Back to top button