उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा से लौट रहे बाइक सवार दंपति को कार ने मारी टक्कर, पति पत्नी की मौके पर मौत

श्रीनगर गढ़वाल:  उत्तराखंड में बुधवार को नेशनल हाईवे-58 पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। केदारनाथ से बाइक पर लौट रहे एक दंपत्ति को कार सवार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक उत्तर प्रदेश के हापुड़ के रहने वाले हैं।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के हापुड़ निवासी दंपत्ति अपनी मोटर साइकिल संख्या UP37 U8615 से केदारनाथ यात्रा कर लौट रहे थे। नेशनल हाईवे-58 पर देवप्रयाग के नजदीक मुल्यागांव बैंड पर तेज रफ्तार कार ने उकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक दंपति उत्तर प्रदेश के हापुड़ के रहने वाले थे। पुलिस के अनुसार पंकज (35) और उनकी पत्नी संगीता (30) केदारनाथ यात्रा से लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक का आमना-सामना सामने से आ रही कार से हो गया, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Back to top button