उत्तराखंडराज्य

माणा एवलांच में फंसे 47 मजदूर सकुशल निकाले गए, 8 की तलाश जारी, देखें वीडियो

  • सीएम धामी ने ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर मजदूरों का जाना हाल- चाल

चमोली: माणा के निकट हुए हिमस्खलन में फंसे हुए श्रमिकों को निकालने के लिए चलाए जा रहे राहत एवं बचाव अभियान के क्रम में 14 अन्य श्रमिकों को भी सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। शनिवार की सुबह तक कुल 47 श्रमिकों का सफल रेस्क्यू किया जा चुका है।इधर, सीएम धामी ने शनिवार को प्रभावित क्षेत्र का हवाई दौरा करने के अलावा ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर घायल मजदूरों का हाल चाल लिया। बाहर निकाले गए श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। गंभीर रूप से घायल 3 श्रमिकों को आर्मी चिकित्सालय, ज्योतिर्मठ में उपचार हेतु भेज दिया गया है। एवलांच आने से कुल 55 श्रमिक बीआरओ के कैम्प मेँ फंस गए थे।

फंसे हुए अन्य श्रमिकों को भी जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकालने के लिए कार्य किया जा रहा है। जनपद चमोली में माणा के निकट हुए हिमस्खलन क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।इसके उपरांत अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए जिससे राहत एवं बचाव कार्य शीघ्र और प्रभावी रूप से संचालित हो सके। हमारी सरकार प्रभावित श्रमिकों की सुरक्षा और सहायता हेतु तत्परता के साथ कार्य कर रही है।

Related Articles

Back to top button