उत्तराखंड

Uttarakhand: 2017 बैच के 14 PCS अधिकारियों का हुआ प्रमोशन, मिला दीपावली गिफ्ट

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने बुधवार देर शाम 14 PCS अधिकारियों को प्रमोशन देने से जुड़ा आदेश जारी कर दिया। दरअसल पूर्व में 10 PCS अधिकारियों को 6600 ग्रेड पे से 7600 ग्रेड पे पर पदोन्नति मिली थी। इसके बाद से ही 6600 ग्रेड पे पर कई पद खाली चल रहे थे। ऐसे में उत्तराखंड शासन इन पदों पर प्रमोशन किए जाने की तैयारी कर रहा था। इस तरह शासन ने 2017 बैच के सभी 14 PCS को प्रमोशन का लाभ दे दिया है।

दीपावली से ठीक 1 दिन पहले 2017 बैच के सभी 14 PCS अधिकारियों को प्रमोशन दिया गया है। साल 2017 बैच में सभी सीधी भर्ती के अफसर हैं।साल 2017 में जिन पीसीएस अफसरों के प्रमोशन 6600 ग्रेड पे के लिए पेंडिंग थे, उनमें PCS अफसर अभय प्रताप सिंह, आकाश जोशी, शिप्रा जोशी, अपर्णा ढौंडियाल, अपूर्वा सिंह, अजयवीर सिंह, योगेश सिंह, राहुल शाह, बुशरा अंसारी, तुषार सैनी, रविन्द्र सिंह जुवांठा, मोनिका, सुधीर कुमार और मनीष बिष्ट के नाम शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button